दो दरोगाओं पर दर्ज हुआ लूट का मुकदमा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 12, 2023

दो दरोगाओं पर दर्ज हुआ लूट का मुकदमा

लखनऊ में एक वकील के साथ मारपीट करने के आरोपी दो दरोगाओं पर मारपीट और मोबाइल लूट की धारा में एफ आई आर दर्ज की गई है। बताया गया कि वकीलों के प्रदर्शन के बाद आरोपी दोनों दरोगा का पहले ही दूसरी कोतवाली में तबादला कर दिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक अधिवक्ता अश्विनी सिंह ने दरोगा राजकुमार और वीके सरोज पर चौकी में पिटाई कर मोबाइल लूटने का आरोप लगाया था। 30 दिसंबर की रात अधिवक्ता अश्विनी सिंह की कार से बाइक सवारों को टक्कर लग गई थी, विवाद होने पर पुलिस अश्विनी तथा उनके साथी अरुण कुमार ओझा को चौकी ले गई थी, अश्विनी ने आरोप लगाया था कि दरोगा राजकुमार और वीके सरोज ने चौकी में उनके साथ मारपीट करते हैं मोबाइल छीन लिया था, 31 दिसंबर को इस घटना के बाद अधिवक्ताओं के साथ मारपीट से गुस्साए साथी अधिवक्ताओं ने लखनऊ रायबरेली हाईवे को कई घंटे जाम रखा था, जिसके बाद दोनों दरोगा का तबादला दूसरी कोतवाली में कर दिया गया था। उसके बाद भी जब वकीलों का आक्रोश कम नहीं हुआ तो अश्विनी सिंह की तहरीर पर दोनों दरोगा पर मारपीट और मोबाइल लूट की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad