ब्रिगेडियर राजीव नागयाल ने झंडा दिखा किया यूनिटी फ्लेम को लखनऊ के लिए रवाना - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 12, 2023

ब्रिगेडियर राजीव नागयाल ने झंडा दिखा किया यूनिटी फ्लेम को लखनऊ के लिए रवाना

वाराणसी अपने 75वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नेशनल कैडेट कोर द्वारा आयोजित यूनिटी फ्लेम रन असम राज्य के डिब्रूगढ़ से प्रारंभ होकर कई राज्यों के शहरों से होते हुए 11 जनवरी 2023 को वाराणसी पहुंचा।इसे बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा से 97 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी के परमानेंट इंस्ट्रक्टर एवं कैडेट वाराणसी तक एक दौड़ 

के स्वरूप लेकर आए थे।आज लखनऊ प्रस्थान हेतु यूनिटी फ्लेम रन का फ्लैग ऑफ समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर राजीव नागयाल, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, कमांडेंट 39 जीटीसी ने फ्लेम टॉर्च नाएब सूबेदार चरणजीत सिंह को सौंपा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने उपस्थित 

एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा की हमारे देश की 50% जनसंख्या युवा है और यही युवा राष्ट्र के भविष्य को आकार देगी। ऐसे में एनसीसी द्वारा युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रशिक्षित करना साराहनीय है।

यह रीले फ्लेम आज यहाॅं से प्रस्थान कर लखनऊ, इटावा होते हुए 14 जनवरी 2023 को आगरा में  कन्याकुमारी से प्रारम्भ हुए यूनिटी फ्लेम  में मिल जाएगी।इस कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी ग्रुप   वाराणसी बी के तत्वावधान में किया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad