कृष्णदेव उपाध्याय ट्राफी पर विवेक एकेडमी ने जमाया कब्जा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 22, 2023

कृष्णदेव उपाध्याय ट्राफी पर विवेक एकेडमी ने जमाया कब्जा

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया। गंगापुर इण्टर कालेज के मैदान पर गंगापुर एकेडमी के तत्वावधान में चल रहे 37वीं पं.कृष्ण देव उपाध्याय राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रविवार को गंगापुर एकेडमी को हराकर विवेक एकेडमी ने कब्जा जमा लिया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री अजय राय रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में गंगापुर के पूर्व चेयरमैन विजय यादव रहे। अध्यक्षता डा.रामाश्रय उपाध्याय  संचालन रोहित मोदनवाल व विजय राजभर तथा स्वागत तहसील बार राजातालाब के पूर्व महामंत्री अधिवक्ता प्रदीप सिंह ने किया।इस अवसर पर अध्यक्ष मो.हुसैन अंसारी, अवधेश मौर्य, अजीत सिंह, तोयज कुमार सिंह, डा. अर्जदेव उपाध्याय, विजय देव, संजय सिंह, चरणदास गुप्ता, चेतन राजभर लाल बहादुर मौर्य, माता प्रसाद मौर्य, अमित कुमार वर्मा त्रिलोकी राजभर, सुनील सिंह आदि उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad