दशमी मेला में उमड़ी भारी भीड़,15 फीट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 20, 2026

दशमी मेला में उमड़ी भारी भीड़,15 फीट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। दशहरा के अवसर पर मोहन सराय स्थित तालाब के पास दशमी मेले का आयोजन किया गया। मोहन सराय रामलीला समिति द्वारा राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया, जिसमें प्रभु श्रीराम द्वारा रावण वध कर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया गया। इसके बाद मेला परिसर में लगभग 15 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। मेले में चाट, फुलकी, मिष्ठान, लाई, चूड़ा, बादाम सहित विभिन्न दुकानें लगीं, जहां ग्रामीणों ने खरीदारी की। बच्चों ने गुब्बारे, खिलौने खरीदे और झूले का आनंद लिया। मेले में ग्रामीणों की भारी भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मोहनसराय चौकी इंचार्ज देवेंद्र दुबे पुलिस बल के साथ भ्रमण कर मेला सकुशल संपन्न कराते रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad