दु:ख से पीड़ित व्यक्तियों के काम आना ही मनुष्यता का लक्षण है- रिंकू विश्वकर्मा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 13, 2023

दु:ख से पीड़ित व्यक्तियों के काम आना ही मनुष्यता का लक्षण है- रिंकू विश्वकर्मा

कैंसर से पीड़ित ग्राम सभा लटांव के निवासी लालजी प्रसाद की की गई आर्थिक सहायता

शिविर में 245 मरीजों ने कराया रजिस्ट्रेशन

चन्दौली शहाबगंज सेमरा श्रेष्ठता पाने के भ्रम में धन की लिप्सा में लिप्त कोई भी व्यक्ति श्रेष्ठ नहीं हो सकता। जो व्यक्ति अपनी स्थिति के अनुसार समाज अथवा व्यक्ति की सेवा करता अथवा अपने किसी काम से उस आन्तरिक महानता का परिचय देता है जो उसकी आत्मा में सोई रहती है और जिसे मनुष्यता की उपाधि से पुकारा जाता है वही व्यक्ति वास्तविक श्रेष्ठता का अधिकारी है।ये बातें कही मातृभूमि सेवा ट्रस्ट के  रिंकू विश्वकर्मा ने।मौका था मातृभूमि सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आर.के नेत्रालय द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के आयोजन का। शिविर का संचालन कोषाध्यक्ष सत्यानंद रस्तोगी ने और आभार पंडित रामबोला तिवारी ने किया। शिविर में प्रमुख रूप से आर.के नेत्रालय परिवार के सदस्यों के साथ बाबू टोनी सिंह, चन्द्रशेखर शाहनी, सुमंत कुमार मौर्य, नन्दलाल प्रजापति, धर्मेंद्र शाहनी, नरेन्द्र भूषण तिवारी, विरेन्द्र भूषण तिवारी,अजय सिंह,सोनू जायसवाल इत्यादि लोग सम्मिलित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad