विधायक ने गरीब असहाय लोगों को बांटा कंबल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 13, 2023

विधायक ने गरीब असहाय लोगों को बांटा कंबल

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-कड़ाके की ठंड को देखते हुए शुक्रवार को दोपहर में मोहनसराय स्थित अपने आवास पर भाजपा नेता डॉक्टर शिव कुमार गुप्ता ने गरीब असहाय को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसमें मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि अपना दल एस जिलाध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल ने संयुक्त रूप से गांव के आए हुए गरीब , विधवा , विकलांग ,वृद्ध महिलाओं तथा पुरुषों को कंबल वितरण किया। इस कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। भाजपा नेता शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि गरीब असहाय की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है।इस अवसर पर शंकर गुप्ता ,राजेश गुप्ता ,सनी गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद,चुन्नू साव जुम्मन, गोविंद विश्वकर्मा, श्वेता गुप्ता, शीला देवी ,गीता देवी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad