ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सास व बहू की हुई दर्दनाक मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 12, 2023

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सास व बहू की हुई दर्दनाक मौत

 


रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव

वाराणसी मोहनसराय हाईवे पर गुरुवार को दिन में लगभग 11 बजे साइबर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सास तथा बहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही ट्रक फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मोहनसराय चौकी इंचार्ज शिवानंद सिसोदिया ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंजा।प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहनिया थाना क्षेत्र के बंदेपुर निवासी सुनील कुमार पटेल  उम्र 28 वर्ष ने बाइक पर अपनी गर्भवती पत्नी मानसी पटेल उम्र 26 वर्ष को अल्ट्रासाउंड कराने अपनी मां शुभवंती देवी 55 वर्ष के साथ मोहनसराय जा रहे थे। जिसके दौरान मोहनसराय ओवरब्रिज के पास ट्रेलर रौदते हुये भाग निकला।मौके पर ही मानसी देवी व शुभवंती देवी की दर्दनाक मौत हो गयी और दोनों के शव क्षत विक्षत हो गये। बाइक चला रहे सुनील पटेल घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad