स्वामी विवेकानंद के जयंती पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 12, 2023

स्वामी विवेकानंद के जयंती पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण

पर्यावरणविद अनिल सिंह को मिला स्वामी विवेकानंद सम्मान

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- स्वामी विवेकानन्द जी के जन्म जयन्ती पर गुरुवार को मुख्य अतिथि जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने पर्यावरण विद अनिल कुमार सिंह को स्वामी विवेकानन्द सम्मान मिला। जिसके दौरान गंगा ग्रामों मे कम्बल वितरण एवं पौध वितरित कर गंगा ग्राम मूडादेव, प्रधानमन्त्री के आदर्श ग्राम कुरहुआ में जवानों एवं किसान भाइयों, बहनों को स्वामी जी के जीवन पर आधारित कृतियों एवं उनके आदर्श जीवन में उस प्रभु का सेवक हूं जिन्हे अग्यानी लोग मनुष्य कहते है के तर्ज पर संगोष्ठी कर सभी ईश्वर के अशं है पर प्रकाश डालते हुए गंगा हरीतिमा अभियान के अग्रदूत अनिल कुमार सिंह ने सभी को मानवता की सेवा सच्ची ईश्वर सेवा पर प्रकाश डाला।मुख्य अतिथि जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुरेश सिंह एवं गंगा ग्राम के ग्राम प्रधानों ने मिलकर अनिल कुमार सिंह को स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। अनिल कुमार सिंह ने नरेंद्र उपवन  मूडा़देव शूलटंकेश्वर महादेव के पास बनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि ने स्वामी जी के मानवीय एवं सिद्धांत परक मूल्यों की सराहना करते हुए कार्य हेतु सभी को जागरूक करते हुए अनिल कुमार सिंह की सराहना किये।ग्राम प्रधान रमेश शाहनी ने नरेन्द्र उपवन हेतु जमीन उपलब्ध कराने हेतु संकल्प लिया।इस दौरान मुख्य रूप से नारायणी सिंह व वन विभाग के रेंजर दिवाकर दुबे एवं ग्राम वासियों ने जोरदार स्वागत कर काशी सांस्कृतिक और धरोहरों को संरक्षित करने का संकल्प लिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad