विशेष सचिव, सहकारिता द्वारा गोवंश आश्रय स्थल का किया गया निरीक्षण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 18, 2023

विशेष सचिव, सहकारिता द्वारा गोवंश आश्रय स्थल का किया गया निरीक्षण

चन्दौली शासन द्वारा जनपद के लिए नियुक्त नोडल आफिसर/विशेष सचिव, सहकारिता, उ0प्र0 शासन अच्छेलाल सिंह यादव द्वारा जनपद दौरे के तीसरे दिन विकास खण्ड- नियामताबाद स्थित कठौड़ी गोवंश आश्रय स्थल एवं मुगलचक, विकास खण्ड सकलडीहा स्थित गोवंश आश्रय स्थल पटपरा व तारापुर (ककरही कला) स्थित गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पशु आश्रय स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिये साथ ही मौके पर सभी मूलभूत सुविधाएं/व्यवस्था दुरुस्त पाया गया। नोडल आफिसर द्वारा निरीक्षण के दौरान मौके पर सभी जगहों पर पशुओं हेतु समस्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध पाई गई। इस दौरान उन्होंने भूसा गोदाम, पानी की व्यवस्था, अलाव, तिरपाल, टिनसेड, विद्युत व्यवस्था, चारा, भूसा की उपलब्धता का निरीक्षण कर देखा गया। अभिलेखों की सुव्यवस्थित ढंग से रख-रखाव हेतु निर्देशित किया। कहा कि सुपुर्दगी किये गए पशुपालको का प्रति माह भुगतान समय से सुनिश्चित किया जाय। 

      नोडल अधिकारी द्वारा आश्रय स्थल की साफ-सफाई और पशुओं को पर्याप्त मात्रा में अहार की समुचित व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही कहा बाहर सड़कों पर अगर कोई निराश्रित गोवंश विचरण करता मिले तो उसे तत्काल गौ-आश्रय में सुरक्षित पहुंचाया जाय तथा बीमार पशुओं का समय पर इलाज करने के निर्देश मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिया।

        नोडल अधिकारी द्वारा गोवंश आश्रय स्थलों में गोबर के समुचित निस्तारण करने के लिए निर्देश दिये गये।  नोडल अधिकारी द्वारा धान क्रय केंद्र बथावर,राजकीय धान क्रय केंद्र सकलडीहा तथा राइस मिल ( सीमा उद्योग )सकलडीहा का निरक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान बोरों की उपलब्धता नमी मापक यंत्रों को देखा तथा किसानों से बात चित किया। 

निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी पीoडब्लूo डीo मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी संबंधित खंड विकास अधिकारी, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad