गंभीर बीमारी से जूझ रहे अक्षित की मदद के लिए गोशाईगंज विधायक अभय सिंह ने बढ़ाया हाथ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 5, 2023

गंभीर बीमारी से जूझ रहे अक्षित की मदद के लिए गोशाईगंज विधायक अभय सिंह ने बढ़ाया हाथ


रिपोर्ट-लाल बहादुर यादव

अयोध्या के गोशाईंगंज विधानसभा सीट से विधायक अभय सिंह से आज उनके आवास पर मिलने पहुंचे बीकापुर के बैंती कला अन्तर्गत बुकनवा निवासी “अक्षित मिश्रा” एवं उनके पिता अखिलेश मिश्रा (अंकित),ने मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि अक्षित एक गंभीर बीमारी थैलेसीमिया से पीड़ित हैं और उनके इलाज में लाखों रुपये का खर्चा है, जिसको वहन कर पाना अक्षित के पिता के लिए संभव नहीं है मासुम अक्षित के पिता  एक छोटी से दुकान से जैसे तैसे अपनी आजीविका चलाते है 

विधायक अभय सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि ऐसी गंभीर बीमारी से लड़ने और अक्षित को एक नया जीवन देने एवं बालक के उपचार हेतु मैं अपने एक माह के वेतन को सहयोग धनराशि के तौर पर अक्षित के परिवार को दे रहा हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि अक्षित को इस गंभीर बीमारी से जल्दी ही निजात मिले । मैं समाज से भी प्रार्थना करता हूँ कि अपनी क्षमतानुसार हम सभी को एक दूसरे के सहयोग के लिए हमेशा खड़े रहना चाहिए और सभी जनमानस को मिलकर जरूरतमंदों के लिए हर संभव मदद करनी चाहिए ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad