सखी वन स्टॉप सेंटर एवं कन्या सुमंगला योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 8, 2023

सखी वन स्टॉप सेंटर एवं कन्या सुमंगला योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला

चन्दौली ग्राम्या संस्थान व  मिलान फाउंडेशन (UPCEG) के सहयोग से  विकास खंड नौगढ़ में सखी वन स्टॉप सेंटर एवं कन्या सुमंगला योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें गांव से लगभग 80 लड़कियों ने प्रतिभाग किया। नीतू द्वारा किशोरियों को हिंसा से बचाव हेतु जानकारी देकर अवगत कराया कि सरकार द्वारा किस किस प्रकार की सहायता के प्रावधान है। टोल फ्री नंबर की जानकारी कानून  में संशोधन की जानकारियां देकर लड़कियों को जागरूक किया गया ताकि वे सरकारी योजनाओं और सहायक संस्थाओं की मदद से अपने जीवन को उज्जवल बना सकें।  लड़कियों और महिलाओं पर कहां-कहां और किस तरह की हिंसा होती है उसके बारे में जानकारी देते हुए वन स्टॉप सेंटर के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। लड़कियों  पर होने वाली हिंसा से बचने हेतु  कुछ  टिप्स दिए कानूनी जानकारी देते हुए  टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी और  इव टीजिंग एक्ट पोक्सो एक्ट घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 अर्ली चाइल्ड मैरिज एक्ट 2006 के बारे में जानकारी दी। लड़कियों का आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है,  गांव समाज देश सबकी तरक्की हमारी तरक्की से जुड़ी है। आशा विन्दु ने कन्या सुमंगला योजना के बारे में किशोरियों को विस्तार से जानकारी दिया। इस दौरान करवदिया, बोदलपुर, बलिया, लटिया कला, शिकारगंज, बिसौरा, आदि गांव से अंजनी, संजना, प्रीतम, गुड़िया, मनीषा, ज्योति, फातिमा, संगीता, दिव्या, गुंजा सहित कुल 80 किशोरियों ने भाग लिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad