फाइल फोटो
प्रयागराज उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी का 88 साल के उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने आज सुबह करीब 5:00 बजे प्रयागराज में अपने घर पर ही अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि 30 दिसंबर 2022 को उनकी तबीयत खराब हुई थी, उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तबीयत में थोड़ा सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था हालांकि घर पर ही उनका इलाज किया जा रहा था। उनके निधन की खबर पाकर पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।

No comments:
Post a Comment