"गांव की समस्या,गांव में ही समाधान" के तहत असवारी व भीमचण्डी गांव में जन चौपाल का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 6, 2023

"गांव की समस्या,गांव में ही समाधान" के तहत असवारी व भीमचण्डी गांव में जन चौपाल का आयोजन

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- शासनादेश के निर्देशानुसार आराजी लाइन विकास खंड क्षेत्र में "गांव की समस्या गांव में ही समाधान" के तहत असवारी गांव में ग्राम प्रधान जियालाल तथा भीमचंडी ग्राम प्रधान विजय जायसवाल की देखरेख में गांव के पंचायत भवन पर शुक्रवार को दोपहर में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान असवारी तथा भीमचंडी उक्त दोनों गांव में खंड विकास अधिकारी आराजी लाइन विजय जायसवाल,सहायक विकास अधिकारी पी जी चौरसिया, एडीओ समाज कल्याण प्रमोद कुमार ने जन चौपाल में किसान सम्मान निधि,आयुष्मान कार्ड,वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड,मनरेगा सुकन्या सुमंगला तथा प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क,नाली,चकरोड,शौचालय इत्यादि समस्याओं के बारे में सुना।इन सभी समस्याओं के निदान हेतु उचित सुझाव दिया और 60 वर्ष के ऊपर के वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन के लिए नये लाभार्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए बताया। जन चौपाल के दौरान असवारी गांव की शीला देवी का राशन कार्ड तथा रुकमणी देवी का विधवा पेंशन व मुन्नी देवी का आयुष्मान कार्ड संबंधी तीन लोगों की समस्या का तुरंत मौके पर ही समाधान किया गया।

जन चौपाल में ग्राम प्रधान जियालाल,एडीओ कृषि  विजय शंकर तिवारी,सहायक विकास अधिकारी विजय शंकर तिवारी ,विपिन सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्रभान सिंह,लेखपाल स्वाति श्रीवास्तव इत्यादि लोग उपस्थित रहे हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad