तीसरी बार बने डॉ ओ पी सिंह नीमा प्रदेश प्रवक्ता - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 9, 2023

तीसरी बार बने डॉ ओ पी सिंह नीमा प्रदेश प्रवक्ता

रिपोर्ट -ए०आर०यादव

चन्दौली नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन(नीमा)यू पी स्टेट का चुनाव कुशीनगर में सम्पन्न हुआ। डॉ अतुल प्रताप सिंह(झाँसी) अध्यक्ष, डॉ यू यस पाण्डेय (वाराणसी)सचिव, डॉ जे पी नारायण (कोषाध्यक्ष)निर्वाचित हुए।नीमा चकिया चन्दौली के अध्यक्ष डॉ ओ पी सिंह को पुनः प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया। जिससे शुभचिंतको में हर्ष व्याप्त है। डॉ ओ पी सिंह वैसे भी मिलनसार व्यवहारिक समाज सेवी होने के कारण कई संस्थाओं में पद पर आसीन है। चाहे नगर की श्री सेवा सामाजिक संस्था हो या नीमा चकिया चन्दौली के अध्यक्ष हो दोनों संस्थाओं में बढ़ चढ़ के हिस्सा लेते है। इनके ऐसे कार्यो से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी ने इन्हें जनपद चन्दौली चिकित्सा प्रकोष्ठ का सह सयोजक  बनाया है। पुनः नीमा प्रदेश प्रवक्ता  बनाये जाने की घोषणा से शुभ चिंतको ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों मनाई। वही समाज सेवी सतीश जिन्दल जी, डॉ मनोज सिंह, डॉ ए के सिंह, डॉ संतोष शर्मा, डॉ सत्यपाल यादव  सहित दर्जनों लोगों ने डॉ ओ पी सिंह को मिठाई खिलाकर बधाई दी।इस बाबत डॉ ओ पी सिंह ने कहा की इस पद का सही प्रयोग करते हुए सदैव मानक के अनुरूप ही कार्य करेंगे और राष्ट्रहित जनहित का पहले ख्याल रखा जाएगा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad