लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्नातक और शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए जिलेवार प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि रामगोविंद चौधरी देवरिया, स्वामी प्रसाद मौर्य महाराजगंज कुशीनगर, अंबिका चौधरी गोरखपुर, लालजी वर्मा फैजाबाद के प्रभारी बनाए गए हैं। जबकि अरुण वर्मा,मोहम्मद ताहिर, अनूप संडा सुल्तानपुर, राम प्रसाद चौधरी बस्ती, त्रिभुवन दत्त, संतोष यादव संत कबीर नगर, भगेलु राम अमेठी, माता प्रसाद पांडे व राजेंद्र प्रसाद सिद्धार्थनगर, डॉ एस पी यादव बलरामपुर, इंद्राणी वर्मा श्रावस्ती, ओंकार पटेल, योगेश प्रताप सिंह गोंडा, बलराम यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, राम आसरे विश्वकर्मा आजमगढ़, चंद्रदेव यादव मऊ, मुकेश श्रीवास्तव बहराइच के प्रभारी बनाए गए।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment