गरीब असहायों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 7, 2023

गरीब असहायों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव

वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के काशीपुर स्थित पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान विजय कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति व मार्केटिंग मैनेजर जेएन पटेल की देखरेख में शनिवार को इंदिरा वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा गरीब असहायों के लिए निःशुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसके दौरान डॉक्टर संजय मौर्य द्वारा सैकड़ों ग्रामीणों का निःशुल्क आख जांच कर उनको दवा दी गयी और मोतियाबिंद वाले मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए आखरी बाईपास स्थित इंदिरा हॉस्पिटल पर बुलाया गया। यह शिविर पिछले लगभग एक माह से चलाया जा रहा है जिसमें लगभग हजारों व्यक्तियों ने अपना आंख का निःशुल्क ऑपरेशन का लाभ उठाया। हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉक्टर सी एस वर्मा ने बताया कि निशुल्क मोतियाबिंद में आने वाले मरीजों को जांच, दवा, ऑपरेशन ,लेंस तथा भोजन इत्यादि निःशुल्क सुविधा दिया जा रहा है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad