सघन सहकारी समिति गजापुर का निर्विरोध अध्यक्ष अश्वनी पाण्डेय निर्वाचित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 19, 2023

सघन सहकारी समिति गजापुर का निर्विरोध अध्यक्ष अश्वनी पाण्डेय निर्वाचित

  

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया।उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी समिति निर्वाचन प्रणाली के तहत विकास खण्ड आराजीलाइन के सघन सहकारी समिति गजापुर पर सामान्य निर्वाचन कार्य प्रारभ हुआ। जिसमें समस्त प्रबन्ध समिति के सदस्यों "डेलीगेट्स " ने सर्वसम्मति से अश्वनी पाण्डेय प्रबल को सघन सहकारी समिति गजापुर का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचीत किया गया। पाण्डेय भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री भी है।उपसभापति पर कृष्ण मोहन सिंह का चयन किया गया। समिति के सचिव  बसंत लाल, और चुनाव अधिकारी वीरेंद्र दुबे ने यह घोषणा किया। इसके 

अलावा साधन सहकारी समिति कचनार का अध्यक्ष उपाध्यक्ष जिला प्रतिनिधि का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष विजय प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष कैलाश पटेल, जिला प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल ,राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, विजय प्रकाश सिंह ,विजय कनौजिया अजीत सिंह, योगेंद्र सिंह ,रिंकू जिला प्रतिनिधि  क्रय विक्रय में परमेश सिंह एवं मनोज सिंह निर्वाचित हुए।इस दौरान कृष्ण मोहन सिंह, कुल्लू पटेल, राजकुमार पटेल, सतीश कुमार, सन्तोष राजभर , मनोज कुमार विकाश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad