6 लोगों के हत्या मामले की मास्टरमाइंड आरोपी महिला अरेस्ट - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 8, 2023

6 लोगों के हत्या मामले की मास्टरमाइंड आरोपी महिला अरेस्ट

                 

                           फोटो साभार 

मध्य प्रदेश मुरैना के लेपा गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दस हजार के इनामी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार आरोप है कि यह वही महिला है जो अपने बेटे को बता रही थी कि किस किस को गोली मारनी है। बता दें कि शुक्रवार को लेपा गांव में एक ही परिवार के 8 लोगों को गोली मारी गई थी इसमें से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें 3 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि तीन महिलाओं की मौत अस्पताल में हुई थी। इस सनसनीखेज वारदात का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें गोली चलाने वाले एक युवक के पास हरी साड़ी पहनकर खड़ी एक महिला बता रही थी कि अब किसे गोली मारनी है। बताया गया कि वह महिला युवक की मां थी। पुलिस ने इस मामले में कुल 9 आरोपी बनाए थे जिसमें दो लोगों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी। मामले में फरार चल रहे सभी आरोपियों पर मुरैना पुलिस ने दस-दस हजार का इनाम घोषित किया था। इस मामले में एडिशनल एसपी राय सिंह नरवरिया ने बताया कि आरोपी पुष्पा देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad