2.5 करोड़ का सोना कस्टम ने पकड़ा,एयरपोर्ट पर हुआ बरामद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 22, 2023

2.5 करोड़ का सोना कस्टम ने पकड़ा,एयरपोर्ट पर हुआ बरामद

                 

                         सांकेतिक फोटो 

लखनऊ में दुबई से आई दो उड़ानों के 5 यात्रियों से सोना पकड़ा गया है। इन लोगों ने अपने अंडर गारमेंट्स में सोने को छुपा कर रखा था। रिपोर्ट के अनुसार पकड़े गए सोने की कीमत ढाई करोड़ रुपए आंकी गई है। इन लोगों के पास से पेस्ट के रूप में 4.09 किलोग्राम सोना पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि दुबई से आने वाली उड़ान आई एक्स 194 में 4 यात्री थे और एफजेड 443 में 1 यात्री था। कस्टम टीम को इनकी भूमिका संदिग्ध दिखी जिसके बाद उनको अन्य यात्रियों से अलग कर जांच की गई।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad