भ्रष्टाचार के चलते महाबलपुर के लोग नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूत-आप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 23, 2023

भ्रष्टाचार के चलते महाबलपुर के लोग नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूत-आप

चन्दौली आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा मुग़लसराय के महाबलपुर गाँव में वहां की जनता के शिकायत पर गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि वर्ष 2016 - 17 में राज्य वित्त आयोग  योजनान्तर्गत पथरु के घर से जीउत के घर तक (पक्का नाला ) सीवर के निर्माण कार्य कराया गया, जिसका लोकार्पण उस समय की  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता सिंह ने किया था। पर वास्तव में यह निर्माण कार्य शुरू तो हुआ पथरु के घर से लेकिन जीउत के घर तक नहीं पहुंचा। गंतब्य से करीब तीन सौ मीटर पहले शिरीन मसीह के घर तक ही करा कर छोड़ दिया गया। और जो कार्य कराया गया वो भी मानक 

के अनुसार नही हुआ। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की इस निर्माण कार्य में हुए घोर भ्रष्टाचार के चलते आज भी महाबलपुर गांव के लोग नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर है। परंतु आम आदमी पार्टी चंदौली के कार्यकर्ताओं ने ये तय किया कि इन मजबूर गांववालों की आवाज बनकर गांव वालों के हक की लड़ाई लड़ेंगे। इस अवसर पर मुख्यरूप से प्रदेश सचिव (sc/st) डॉ दयाराम,जिलाध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ मोहम्मद सुलेमान,पूर्व जिलासचिव जितेन्द्र सोनकर,पूर्व प्रदेशसचिव (s.m.) राजकुमार यादव, मनीष,रंजीत,अजित के साथ गाँव के अन्य लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad