पति की हत्या: 5 टुकड़ों में कर नहर में फेंका,हुई गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 28, 2023

पति की हत्या: 5 टुकड़ों में कर नहर में फेंका,हुई गिरफ्तार

                  

                         प्रतीकात्मक फोटो

पीलीभीत उत्तर प्रदेश जिले में एक महिला ने अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या करने और उसके शरीर को पांच टुकड़ों में काटने की बात कबूल की है। मृतक की पहचान गजरौला क्षेत्र के 55 वर्षीय रामपाल के रूप में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार रामपाल की पत्नी दुलारो देवी अपने पति के दोस्त के साथ भाग गई थी। वह एक महीने पहले गांव लौट कर आई और अपने बेटे को पति के लापता होने की जानकारी दी। पड़ोस में ही अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहने वाले रामपाल के बेटे सोनपाल ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर दुलारो देवी को हिरासत में ले लिया था और उसके पति के बारे में पूछताछ की थी। जिसके बाद महिला ने पुलिस को बताया कि उसने रविवार की रात को सोते समय रामपाल की हत्या कर दी थी।पुलिस को उसने यह भी बताया कि उसने शरीर के अंगों को पास के ही नहर में फेंक दिया था।पुलिस रामपाल के शरीर के अंगों को निकालने के लिए गोताखोरों की मदद ले रही है और मामले की विस्तृत जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad