हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत,दोनों चालक घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 28, 2023

हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत,दोनों चालक घायल

 

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया।राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास गुरुवार को सुबह लगभग 6 बजे वन वे हाईवे पर दो ट्रकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर होने से डंपर और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। जिसके दौरान ट्रक ड्राइवर 30 वर्षीय प्रमोद कुमार निवासी बलिया खुर्द चन्दौली तथा क्षतिग्रस्त डंफर चालक आगरा निवासी धीरज का केबिन में पैर फंस जाने से गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। एक्सीडेंट के बाद हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजातालाब पुलिस ने उक्त घायल दोनों ड्राइवरों को इलाज के लिए बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भेजा। एनएचआई विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को सड़क के किनारे लगवाया। जिसके दौरान लगभग 2 घंटे से जाम में खड़े वाहनों को पुलिस ने सुचारु रुप से यातायात चालू कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सावन मास में हाईवे का एक रूट कांवरियों के लिए आरक्षित हो जाने के बाद दूसरे रूट पर एक ही लेन पर वाहनों का आवागमन होने से दुर्घटना का मुख्य कारण है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad