थाना प्रभारी ने लगाई फांसी,जांच में जुटी पुलिस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 24, 2023

थाना प्रभारी ने लगाई फांसी,जांच में जुटी पुलिस

उन्नाव यूपी जिले की कोतवाली सफीपुर के थाना प्रभारी का शव उनके सरकारी आवास में फांसी के फंदे से लटकता मिला है।यह बात तब सामने आई जब एक कांस्टेबल उन्हें बुलाने उनके आवास पर गया।उसने देखा कि रस्सी के सहारे उनका शव लटक रहा था।सूचना लगते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये और उन्हें तुरन्त सीएचसी सफीपुर लाया गया जहां चिकित्सक ने इंस्पेक्टर को मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार अशोक कुमार 2012 बैच के थे और वे मूलरूप से अमरोहा के रहने वाले थे।एक वर्ष पहले उनकी इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति हुई थी।एएसपी ने बताया कि एक महिने पहले ही अशोक लखीमपुर से ट्रांसफर होकर उन्नाव आये थे। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad