पति का शव लेकर जा रही पत्नी और तीन बेटियों की दुर्घटना में मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 29, 2023

पति का शव लेकर जा रही पत्नी और तीन बेटियों की दुर्घटना में मौत

उन्नाव यूपी जिले के तुसरौर गांव के पास शव लेकर जा रही निजी एम्बुलेंस को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें एक महिला और उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई।घटना में महिला की एक और बेटी भी घायल हुई है जिसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने इस सम्बन्ध में बताया कि जिले के मौरावां थाना क्षेत्र निवासी धनीराम सविता की मौत कानपुर के हैलट अस्पताल में हो गई थी। शुक्रवार को परिजन निजी एम्बुलेंस से शव को लेकर घर जा रहे थे तभी पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग पर अज्ञात वाहन ने एम्बुलेंस को टक्कर मार दी और भाग निकली।इस घटना में मृतक धनीराम की पत्नी और उसकी तीन बेटियों की मौत हुई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दी है और घटना की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad