सीएम की सुरक्षा में सेंधमारी की कोशिश!पकड़ा गया शख्स - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 21, 2023

सीएम की सुरक्षा में सेंधमारी की कोशिश!पकड़ा गया शख्स

                          प्रतीकात्मक फोटो

पश्चिम बंगाल कोलकाता मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने एक ऐसे शख्स को पकड़ा है जो सीएम आवास में घुसने की कोशिश कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि युवक को सीएम के आवास के पास रोका गया है। आरोपी आवास में घुसने की कोशिश कर रहा था।आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक असलहा चाकू और प्रतिबंधित पदार्थ के अलावा विभिन्न एजेंसियों के आई कार्ड मिले हैं। आरोपी की कार में पुलिस का स्टीकर लगा था इसी कार में सवार होकर वह सीएम आवास तक आया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद उससे गहनता से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी सीएम दफ्तर की तरफ से कोई बयान नहीं आया है, राज्य की पुलिस की तरफ से भी ऑफिशियल जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad