युवाओं ने किया विरोध,उप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 19, 2023

युवाओं ने किया विरोध,उप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के राजापुर कण्ठीपुर के युवाओं ने बुधवार को खेल मैदान पर होने वाले पक्के निर्माण के कार्य का विरोध किया। गांव के युवाओं का कहना था कि जहां निर्माण किया जाना है वहां पर खेल का मैदान छोड़ा गया है जो सरकारी अभिलेखों में भी दर्ज है। गांव के युवाओं ने यूपी कॉलेज के छात्र नेता समीर सिंह विशाल के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी राजातालाब को ज्ञापन देकर प्रस्तावित निर्माण कार्य को रोके जाने की मांग की है। उप जिलाधिकारी ने ग्रामीण युवकों को जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।ज्ञापन देने पहुंचे युवकों का कहना था कि यह भूमि 15 विस्वा खेल मैदान के रूप में दर्ज है।यहां बच्चे फुटबॉल,वॉलीबॉल,कबड्डी खो-खो खेलते हैं।ज्ञापन देने वालों में  संजय वर्मा, शिवानंद पटेल, सुधीर कुमार, शिवनारायण, कमलेश कुमार, श्याम सुंदर,  सत्यजीत,घनश्याम,  रमाशंकर,राम सुंदर,मुन्ना लाल,रमेश पटेल आदि युवा शामिल थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad