राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने निकाली जन जागरूकता रैली - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 1, 2023

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने निकाली जन जागरूकता रैली

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। शासन के निर्देश के क्रम में महाराज बलवंत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली जो महाविद्यालय परिसर से होते हुए नगर पंचायत गंगापुर होते हुए पुनः महाविद्यालय में आकर समाप्त हुई ।स्वयं सेवकों ने जगह-जगह रुककर लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करते हुए लोगों से आग्रह किया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अखिलानंद सिंह, डॉ अर्चना सिंह, परिसर प्रभारी प्रोफ़ेसर मंजू मिश्रा, शारीरिक शिक्षा प्रभारी अंगद प्रसाद यादव, सत्य प्रकाश सिंह ,डॉक्टर ममता सिंह, डॉक्टर पूनम इत्यादि शिक्षक गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad