दो थानों के बीच हफ्ते भर से चक्कर काट रहा पीड़ित,नहीं दर्ज हुआ केस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 1, 2023

दो थानों के बीच हफ्ते भर से चक्कर काट रहा पीड़ित,नहीं दर्ज हुआ केस

तिरपाल काटकर डेढ़ लाख के माल पार कर दिए चोर , एक दूसरे के क्षेत्र में घटना का हवाला दे रहे थानेदार

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब और मोहनसराय के बीच 24 जुलाई को पीएसआर ट्रांस लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट की ट्रक का तिरपाल काटकर चोरों ने 17 पार्सल माल जिसका मूल्य लगभग डेढ़ लाख बताया जा रहा है चूरा लिया।घटना की तहरीर ट्रांसपोर्ट के प्रबंधक सुनील पाठक ने उसी दिन रोहनिया पुलिस को दी। सुनील पाठक के अनुसार रोहनिया पुलिस f.i.r. लिखने के लिए उसे 3 दिन तक टालती रही। इसके पश्चात 27 जुलाई को रोहनिया पुलिस ने घटना राजातालाब क्षेत्र में होने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया।रोहनिया थाने से जवाब मिलने के पश्चात पीड़ित राजातालाब थाने का चक्कर लगा रहा है। वहीं राजातालाब पुलिस ने घटना रोहनिया क्षेत्र का बताकर पीड़ित से तहरीर लेने से भी इनकार कर दिया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad