छः दिवसीय एडवांस मास्टर क्लास सकुशल संपन्न,महिलाओं को दी गयी मेकअप की ट्रेनिंग - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 22, 2023

छः दिवसीय एडवांस मास्टर क्लास सकुशल संपन्न,महिलाओं को दी गयी मेकअप की ट्रेनिंग

 

सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर दिया गया प्रमाण पत्र

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।राजातालाब स्थित महिला सशक्तिकरण सेवा समिति द्वारा मंगलवार को छः दिवसीय एडवांस मास्टर क्लास सम्पन्न हुआ।जिसमें पूर्वांचल के कई जिलों से सैकड़ों महिलाओं एवं लड़कियों ने भाग लिया। मास्टर क्लास में मेकअप की नई तकनीकी बारीकियों की एक्सपर्ट के द्वारा ट्रेनिंग दी गयी। उसके बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया।संस्था के अंतर्गत किए गए उत्कृष्ठ कार्यो के लिए कई महिलाओं एवम लड़कियों को सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रबन्धक शरद कुमार गोस्वामी व व्यवस्थापन उपाध्यक्ष ममता सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशिष्ट सरिता रानी ब्यूटीशियन  एक्सपर्ट सोना  भट्टाचार्या ,सोनिया रांका, सोनम गुप्त,नेहा,संगीता,रेखा  प्रेमलता सपना,मधु निकिता सहित संस्था की सभी महिलाएं उपस्थित रही।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad