भूख हड़ताल के तीसरे दिन भी गांधी प्रतिमा के नीचे बैठे रहे पीड़ित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, October 16, 2023

भूख हड़ताल के तीसरे दिन भी गांधी प्रतिमा के नीचे बैठे रहे पीड़ित

चकिया चन्दौली गांधी पार्क में किए जा रहे भूख हड़ताल के तीसरे दिन भी लालचंद सिंह एड० की सुधि लेने न ही कोई अधिकारी पहुंचा और न ही समाचार लिखे जानें तक मेडिकल टीम।जिससे मौके पर बैठे पीड़ित और उनके समर्थन में बैठे लोगों में गहरा असंतोष व्याप्त है।भूख हड़ताल पर बैठे लालचंद ने बताया कि तहसील के डोडापुर सलया मौजे के आराजी नं०12 रकबा 0.164 हेक्टेयर में पीड़िता मधुबाला देवी पत्नी लालचंद को खेती करने में उनके बगल के काश्तकार द्वारा अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। जिसको लेकर जमीन मालिक मधुबाला देवी पत्नी लालचंद कई बार अधिकारियों से गुहार भी लगा चुके हैं।अगस्त माह में इसी समस्या को लेकर धरना और भूख हड़ताल भी किया गया था जिसे अधिकारियों ने तीन दिनों में हल करने का आश्वासन देकर धरने को स्थगित कराया दिया था। लेकिन लगभग डेढ़ महिने बीतने के बाद भी मामले में जब कोई प्रगति नहीं हुई तो पीड़िता के पति ने फिर से भूख हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया।भूख हड़ताल के तीसरे दिन आज उनके समर्थन में शम्भूनाथ यादव,रामनिवास पाण्डेय,परमानन्द, बदरूद्वजा अंसारी,स्वामीनाथ,प्रेम प्रकाश, शत्रुघ्न चौहान,भृगु नाथ, नन्दलाल रामवृक्ष मास्टर, भिखारी राम सहित कई लोग बैठे रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad