मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुना में हुए बस हादसे के मामले में सख्त एक्शन लिया है। रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि प्रदेश के परिवहन आयुक्त, गुना कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक समेत जिले के अन्य बड़े अधिकारियों पर गाज गिरी है। गुना कलेक्टर तरूण राठी का भोपाल तबादला किया गया है।एसपी विजय कुमार खत्री को भी हटाकर पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। इसके अलावा संजय कुमार झा को परिवहन आयुक्त के पद से हटा दिया गया है जबकि जिले के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और नगर पालिका गुना के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने अपर मुख्य सचिव गृह राजेश कुमार राजोरा को परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है। इस पद पर रहे प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह को उक्त प्रभार से मुक्त करने संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है।साथ ही सरकार ने विशेष पुलिस महानिदेशक और परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा को पद से मुक्त करने संबंधी आदेश भी जारी किया है। सरकार की ओर से जारी शासनादेश गुना कलेक्टर तरूण राठी की नवीन पदस्थापना अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन के पद पर की गई है। गुना जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रथम कौशिक को कलेक्टर गुना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Post Top Ad
Friday, December 29, 2023
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment