रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के दौरान आराजीलाइन विकासखंड मुख्यालय पर एडीओ समाज कल्याण आराजी लाइन एवं सेवापुरी व बीडीओ विजय कुमार जायसवाल की देखरेख में तथा ब्लॉक प्रमुख नगीना देवी की अध्यक्षता में सामूहिक शादी का आयोजन किया गया। जिसमें आराजी लाइन क्षेत्र के 25 तथा सेवापूरी विकासखंड क्षेत्र के 24 सहित कुल 49 जोड़े नव दंपतियों का विवाह संपन्न कराया गया। सामूहिक विवाह के दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ0 नगीना पटेल,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल,बीडीओ विजय कुमार जायसवाल, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि वंशनारायण पटेल, अपना दल एस जिलाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल,व सहायक समाज कल्याण अधिकारी सेवापुरी अभिषेक कुमार ने सभी नव विवाहित वर वधुओं को आशीर्वाद देकर उनके वैवाहिक जीवन की सुखमय हेतु ईश्वर से कामना करते हुए सभी जोड़ों को साड़ी, बर्तन, पायल, इत्यादि विभिन्न प्रकार के उपहार स्वरूप प्रदान किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि सभी नव विवाहित बधुओं के खाते में 35 हजार रुपया भेजा जाएगा।इस दौरान संजीव सिंह, शिवपूजन सिंह, जगनारायण पटेल, एडीओ समाज कल्याण प्रमोद पटेल, रितेश बिंदल ,घासीराम प्रजापति, अनवर प्रधान, जितेंद्र सिंह चंदन,श्याम लाल चौहान,मनोज वर्मा, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment