लखनऊ उत्तर प्रदेश, यूपी पुलिस के जवान बलवंत यादव ने एक और कामयाबी हासिल कर चन्दौली जिले का नाम रोशन किया है। बताया गया कि यूपी पुलिस के जवान को नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान पटियाला एनआईएस से कुश्ती कोच बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।कोर्स पूरा होने के बाद उन्हें संस्थान के चीफ द्वारा प्रणाम पत्र देकर सम्मानित किया गया है। बताया कि उनका चयन यूपी पुलिस से अकेले हुआ था। बलवंत यादव जिले के
चकिया तहसील क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के रहने वाले हैं।शुरू से ही उनकी कुश्ती के प्रति अटूट लगन ने उनको इस मुकाम तक पहुंचाया है। बलवंत यही नहीं पुलिस विभाग में भर्ती होने के बाद विभाग की तरफ से आयोजित विभिन्न कुश्ती प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवा चुके हैं और कई बार वे पुरस्कृत और सम्मानित हो चुके हैं।उनके इस कामयाबी पर क्षेत्र के लोगों में खुशियां व्याप्त है।Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com


No comments:
Post a Comment