रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वाराणसी जिला द्वारा बच्छाव गांव के वनवासी बस्ती ( सेवा बस्ती) में प्रांत प्रमुख विनय पांडेय के नेतृत्व में असहाय,गरीब लोगों को ठंड से बचने के लिए ऊनी कपड़ा वितरित किया गया। जिसके दौरान कपड़े पाकर महिलाओं एवं बच्चों का चेहरा खिल उठा। विद्यार्थी परिषद के प्रांत प्रमुख विनय पांडे ने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा यह अभियान चलाकर गांव - गाव बांटा जाएगा। इस अभियान की शुरुआत आज से बच्छाव में स्थित वनवासी बस्ती में प्रारंभ किया गया है। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राजमंगल सिंह, अमन मिश्रा, प्रिंस कुमार, नमन कुमार, फूलकुमारी देवी, उर्मिला, रन्नु देवी, मंजू आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment