मिड डे मील एवं शिक्षकों,विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष जोर दें संबंधित अधिकारी:निखिल टी. फुंडे - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 19, 2024

मिड डे मील एवं शिक्षकों,विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष जोर दें संबंधित अधिकारी:निखिल टी. फुंडे

  

चंदौली जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मिशन कायाकल्प का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने एवं शिक्षको/विद्यार्थियों की उपस्थिति पूर्ण कराने के निर्देश दिए।मिशन कायाकल्प के अंतर्गत चहनिया में विभिन्न इंडिकेटर इनकंप्लीट है इस संबंध में जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए एक सप्ताह में पूर्ण कराने का निर्देश दिया।शिक्षकों की उपस्थिति कम होने पर जिलाधिकारी ने रोष  व्यक्त करते हुए इस संबंध में उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को सख्ती बरतने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने शिक्षकों और छात्रों दोनों की उपस्थिति बढ़ाने के कड़े दिशा निर्देश दिया।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य एवं अन्य विभिन्न बिंदुओं को अगली बैठक में शामिल करने के निर्देश दिए।माध्यमिक विद्यालयों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बायोमेट्रिस अटेंडेंस के बारे में पूछताछ की और अगली मीटिंग से सारी सूचना लेकर आने का निर्देश दिया।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य में धन की कमी या अन्य किसी तरह की समस्या आने पर उन्हें तत्काल अवगत कराया जाय।खेल के मैदान के संबंध में जिलाधिकारी ने डीआईओएस को स्पष्ट निर्देश दिया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालयों में खेल के मैदान अवश्य उपलब्ध होने चाहिए।यदि इस संबंध में समतलीकरण या बाउंड्रीवाल की समस्या है तो उसे नरेगा से कराया जाए। जिलाधिकारी ने डीआईओएस & बीएसए को ड्रॉप आउट होने वाले बच्चों को ट्रैक करने के संबंध में निर्देशित किया।बैठक के दौरान नीति आयोग से जुड़े प्रतिनिधियों ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत बच्चों की लर्निंग मैथर्ड  इंप्रूव करने के संबंध में अपना प्रजेंटेशन भी प्रस्तुत किया।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव,मुख्य चिकित्सा अधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक,बेसिक शिक्षा अधिकारी,खंड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य विभिन्न अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad