विद्यापीठ की सरिता राय को बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 18, 2024

विद्यापीठ की सरिता राय को बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर में  14 जनवरी से 18 जनवरी तक आयोजित नॉर्थ -ईस्ट इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग महिला चैंपियनशिप 2023-24 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की सरिता राय ने   60 - 63 भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अब सरिता लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर में ही  दिनांक 19 जनवरी से 23 जनवरी तक आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय बॉक्सिंग महिला चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। इस प्रतियोगिता में विद्यापीठ की तरफ से प्रतिभाग करते हुए शिवानी कुमारी गौड़,  विशाखा यादव, अंजलि, गुड़िया कुमारी ने भी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग महिला चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। मुक्केबाज सरिता राय वाराणसी जनपद के सारनाथ की मूल निवासी है तथा सरस्वती उच्च शिक्षण संस्थान गहनी, वाराणसी में अध्यनरत है।  इस टीम के  टीम मैनेजर प्रोफेसर आनंद प्रकाश तथा टीम प्रशिक्षक डॉक्टर रणधीर सिंह है। ।सरिता की इस उपलब्धि पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के संरक्षक एवं कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी, विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रोफेसर बृजेश कुमार सिंह सचिव डॉक्टर मुकेश कुमार पंत, डॉक्टर राधेश्याम राय ,डॉक्टर अमरेंद्र सिंह तथा बीना ने खिलाड़ियों को  शुभकामनाएं प्रेषित की है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad