युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के पद चिन्हों पर चलना चाहिए- विधायक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 18, 2024

युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के पद चिन्हों पर चलना चाहिए- विधायक

 

राष्ट्रीय युवा सप्ताह के समापन पर रोहनिया विधायक ने युवक मंगल दल के युवाओं को किया सम्मानित

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव   

वाराणसी रोहनिया।आराजी लाइन विकास खंड के ढढोरपुर गांव में गुरुवार को क्षेत्रीय युवक मंगल दल के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम का भव्य समापन किया गया। यह कार्यक्रम 12 से 19 जनवरी तक युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय युवक मंगल दल आराजी लाइन द्वारा ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में युवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा था। समापन सत्र के दौरान मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र पटेल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से क्षेत्रिय युवक मंगल दल के पदाधिकारियों को मेडल के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने क्षेत्रीय युवक मंगल दल के सभी पदाधिकारियों की सराहना करते हुए स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए कहा कि युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने एवं जीवन में उनके बताए संदेशों को आत्मसात चाहिए।कार्यक्रम का सफल संचालन डा.नंद किशोर ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भारत शुभम साहू, हरिश्चन्द वर्मा, प्रभुनारायण पटेल, अश्वनी त्रिपाठी, जय प्रकाश पटेल ,राम सिंह वर्मा,महेश मौर्या,श्यामबली पटेल,लेखाकार सुभाष प्रजापति, विनोद पटेल सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad