वरूण गांधी ने कहा नीतियों को सुधार की जरूरत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 8, 2024

वरूण गांधी ने कहा नीतियों को सुधार की जरूरत

                              फाइल फोटो

पीलीभीत उत्तर प्रदेश बीजेपी सांसद वरुण गांधी अपने दो दिवसी दौरे पर पीलीभीत पहुंचे जहां उन्होंने दर्जनों गांव का दौरा किया।इस दौरान हुई एक जनसभा के दौरान उन्होंने अपनी ही सरकार की नीतियों को लेकर सरकार से उसको सुधार करने की बात कही। रिपोर्ट के अनुसार भाजपा सांसद वरुण गांधी ने जनसभा के दौरान अग्नि वीर योजना का विरोध करते हुए सरकार को उसमें सुधार की बात कही। इसके साथ ही देश में बढ़ती महंगाई के हिसाब से संविदा कर्मियों, शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी को उनके जरूरत के हिसाब से मानदेय बढ़ाए जाने के साथ-साथ उन्हें बीमा योजना, स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने की भी बात कही। उन्होंने आगे कहा कि भौगोलिक लकीर मात्र केवल देश का नाम नहीं देश का मतलब ऐसा है सारे लोगों की सुरक्षा और उनका मान सम्मान तभी देश का झंडा ऊंचा होगा। आजकल लोग राजनीति में अपना नाम और दौलत कमाने के लिए आ रहे हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad