हाईवे पर दो बाइक आपस में टकराई, बाइक सवार दोनों घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 8, 2024

हाईवे पर दो बाइक आपस में टकराई, बाइक सवार दोनों घायल

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव  

वाराणसी रोहनिया।राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के बगल में जयको टायर कंपनी के सामने हाईवे पर सोमवार को राजातालाब से मोहनसराय की तरफ जाते समय बुलेट और स्प्लेंडर दो बाइको की आपस में भिड़ंत होने की वजह से बुलेट सवार वाराणसी कैंट निवासी अभिषेक 22 वर्षीय तथा स्प्लेंडर सवार मिर्जापुर जिले के खैरा बगहा निवासी गुरु दयाल सिंह 45 वर्ष दोनों बाइक चालक घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज रविकांत चौहान के साथ थाना प्रभारी सुमित्रा देवी ने उक्त दोनों घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस बुलाकर हास्पिटल भेजा। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर पैदल सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मार दिया जिससे पीछे आ रही दोनों बाइक असंतुलित होकर आपस में टकरा गयी।जिसके दौरान दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों बाइक सवार घायल हो गये।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad