गणतंत्र दिवस पर पूर्व विधायक ने झंडारोहण कर मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 26, 2024

गणतंत्र दिवस पर पूर्व विधायक ने झंडारोहण कर मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोविंदपुर रोहनिया स्थित स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटरमीडिएट कॉलेज में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह द्वारा झंडारोहण कर गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शिव मूर्ति मेमोरियल स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती शिक्षण संस्थान के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय रमेश चंद्र सिंह के स्मृति में कॉलेज के मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र के साथ नगद प्रोत्साहन राशि देकर पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कॉलेज के संस्थापक एवं पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण 

सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रबंधक ज्वाला प्रसाद सिंह व हरिशंकर सिंह बाबा,एसपी सिंह को कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह गोपाल तथा रोहनिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष दसमी यादव ने अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।  कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीत के साथ विभिन्न प्रकार के मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन बृजनाथ सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह गोपाल ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad