गोवर्धन पूजा समिति ने झंडारोहण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 26, 2024

गोवर्धन पूजा समिति ने झंडारोहण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

 

वाराणसी। 26 जनवरी 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोवर्धन धारी जी के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद यादव गप्पू अध्यक्ष ने किया तथा संचालन महामंत्री पारस यादव पप्पू ने किया। कार्यक्रम के दौरान अयोध्या श्रीराम प्रभु के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले पूर्व अध्यक्ष कैलाश यादव को अंगवस्त्रम पहनाकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। साथ ही बाक्सिंग में  राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक विजेता विषाखा यादव को भी अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया एवं महिलाओं द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव ने भारत के संविधान का धाम पर उपस्थित सभी सदस्यों को शपथ दिलवाया एवं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दिनेश यादव पप्पू,  जनार्दन यादव,राजेश यादव बब्बल, विनोद यादव, मनोज यादव विजय यादव एडवोकेट, सतीश यादव, अशोक यादव ढुल्ली, राजेश अहीर, जयप्रकाश यादव, भोला यादव योगाचार्य अमन गुप्ता, कमलेश, संतलाल, नंदनी यादव, दीपमाला, पल्लवी,सरिता केशरी,कंचन , शिला, अर्चना,सहित काफी संख्या में गोवर्धन पूजा समिति पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad