9 लोगों की मौत से मचा कोहराम,तीन वाहनों की हुई टक्कर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 26, 2024

9 लोगों की मौत से मचा कोहराम,तीन वाहनों की हुई टक्कर

बिहार कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास रविवार शाम तीन वाहनों में हुई भिड़ंत के बाद नौ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी के अंदर फंसे शव को बाहर निकलवाने और उनके पहचान करने में जुट गई थी। इस संबंध में मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया सासाराम की तरफ से वाराणसी की ओर जा रही स्कार्पियो में आठ लोग सवार थे, इसी दौरान मोहनिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर देवकली के पास स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए डिवाइडर को पार कर गई और दूसरे लेन में सामने से आ रहे ट्रक और स्कॉर्पियो में आमने-सामने की टक्कर हो गई।हादसे के बाद ट्रैफिक जाम हो गई।पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad