तेजस्वी यादव के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त,ड्राइवर की मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 27, 2024

तेजस्वी यादव के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त,ड्राइवर की मौत

बिहार पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा के दौरान सोमवार की रात उनके काफिले की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे गाड़ी के ड्राइवर की मौत हो गई,जबकि 8 से अधिक जवान घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना पूर्णिया में बिलौरी पैनोरमा हाइट के पास हुई है। बताया जा रहा कि अनियंत्रित होकर गाड़ी डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लाइन में जा रही कार से टकरा गई। इस कार में सवार तीनों लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा का दूसरा चरण 25 फरवरी से शुरू हुआ था और इसका समापन 28 फरवरी को होगा। दूसरे चरण के तहत लगभग 1400 किलोमीटर का रोड शो होगा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad