दोनों की हत्या कर जला दी लाशें, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 27, 2024

दोनों की हत्या कर जला दी लाशें, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

झारखंड के गोड्डा में एक बुजुर्ग दंपति की हत्या से सनसनी फैल गई। इतना ही नहीं पड़ोस के रहने वाले दो भाइयों ने घटना को अंजाम देने के बाद उनकी लाशें चुपचाप जला दी। बताया जा रहा है कि घटना के एक सप्ताह के बाद पुलिस ने दोनों के अधजले कंकाल बरामद किए हैं, और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के कैरासोल गांव के रहने वाले अनंत मडैया और उनकी पत्नी सावित्री एक हफ्ते से लापता थी, उनके घर कोई और नहीं था। गांव के लोगों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तब पता चला कि उनका पड़ोसी से जमीन का विवाद चल रहा था, पुलिस ने घर की तलाशी ली तो खून के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने दोनों पड़ोसियों को पकड़ कर पूछताछ शुरू की तो उन्होंने दंपति की हत्या कर लाशें जला देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दोनों के अधजले कंकाल बरामद किए हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad