ट्रक की चपेट में आने से अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति की हुई मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 22, 2024

ट्रक की चपेट में आने से अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति की हुई मौत

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनसराय चौराहा स्थित हाईवे पर गुरुवार को सुबह 6 बजे सड़क पार करते समय राजातालाब की तरफ से अखरी की ओर जा रही ट्रक की चपेट में आने से अर्ध विक्षिप्त लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मोहन सराय चौकी के पुलिस तथा हाईवे के कर्मचारियों ने एंबुलेंस से उक्त घायल अर्ध विक्षिप्त ब्यक्ति को इलाज के लिए कबीरचौरा स्थित जिला अस्पताल में भेंजा।मोहनसराय चौकी इंचार्ज राहुल रंजन ने बताया कि कबीरचौरा स्थित जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उक्त अर्ध विक्षिप्त घायल व्यक्ति की मौत हो गयी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad