ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 21, 2024

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। राजातालाब थाना क्षेत्र के जख्खिनी राजातालाब मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक के पास बुधवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से जख्खिनी निवासी छांगुर प्रसाद गुप्ता 56 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजातालाब पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हेतु भेजा। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मृतक की जख्खिनी  चौराहे पर मिठाई की दुकान है मृतक को एक पुत्री व दो पुत्र हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad