गोलियों की बौछार कर हमलावरों ने उतारा मौत के घाट,मचा हड़कंप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 1, 2024

गोलियों की बौछार कर हमलावरों ने उतारा मौत के घाट,मचा हड़कंप

 

नई दिल्ली, फरीदाबाद में मंगलवार शाम को सेक्टर 11 में जिम करके बाहर निकलते समय एक युवक की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।बताया गया कि कार में सवार होकर आए हमलावरों ने करीब 26 गोलियां चलाई।घटना की वजह अभी पता नहीं चली है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सूचना पाकर पुलस आयुक्त राकेश आर्य भी मौके पर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार मृतक बल्लू पहलवान नजफगढ़ दिल्ली का रहने वाला था। जिसे तड़ीपार बताया गया है। वह अपने किसी रिश्तेदार के यहां रहता था और नियमित रूप से जिम करने के लिए आता था। बताया गया कि बल्लू जिम करके लौटा तो उसके बाइक के पास पहले से मौजूद दो लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी, हमलावरों ने करीब 25-26 राउंड गोलियां चलाई जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस विभाग की कई टीमें इस घटना की जांच करने के लिए जुटी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad