जुआरियों ने महिला पुलिस इंस्पेक्टर के साथ की मारपीट,बनाया बन्धक! - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 19, 2024

जुआरियों ने महिला पुलिस इंस्पेक्टर के साथ की मारपीट,बनाया बन्धक!

उड़ीसा के बालासोर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जुए के एक अड्डे पर छापेमारी के दौरान बदमाशों ने एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की और उन्हें बंधक बना लिया!बताया गया कि प्रभारी निरीक्षक तीन पुलिसकर्मियों के साथ रविवार रात पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि उदयपुर गांव के पास एक घर में जुआ खेला जा रहा है। पुलिस टीम के पहुंचते ही गांव के कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट करने के बाद बंधक बना लिया। पुलिस ने बताया कि आरोप है कि महिला पुलिस अधिकारी को उसके स्टाफ के साथ एक कमरे में बंद कर दिया गया। इसके पास सूचना मिलने पर भोगराई पुलिस थाने और चंदेश्वर चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचे, पुलिस की अधिक संख्या देख बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने बंधक बनाए गए पुलिस कर्मियों को आजाद कराया।इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad