पोस्टर से लगने लगे कयास,यहां से लड़ सकती हैं प्रियंका! - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 29, 2024

पोस्टर से लगने लगे कयास,यहां से लड़ सकती हैं प्रियंका!

 

लखनऊ उत्तर प्रदेश लोकसभा सीट रायबरेली में गुरुवार को कांग्रेस के सियासी पोस्ट से इस सीट के लिए कयास लगने शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रायबरेली में कांग्रेस के जो पोस्टर दिखें हैं उन पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की भी फोटो लगी हुई है। इस पर लिखा है रायबरेली की यही पुकार, प्रियंका गांधी जी अबकी बार। इसके अलावा पोस्टर जारी करने वाले नेता की भी तस्वीर लगी है।दावा है कि यह पोस्ट दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता ऋषभ राघवेंद्र वाजपेई ने लगवाया है। रायबरेली में प्रियंका गांधी के पोस्टर लगने के बाद उनके इस सीट से चुनाव लड़ने को लेकर कयास तेज हो गए हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन होने के बाद कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ एक्टिव नजर आ रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad