सीएम योगी की चेतावनी,ऐसा किया तो जिन्दगी भर... - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 3, 2024

सीएम योगी की चेतावनी,ऐसा किया तो जिन्दगी भर...

गोरखपुर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि प्रदेश में कोई भी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता। यदि किसी ने ऐसा किया तो वह जिंदगी भर के लिए जेल में सड़ेगा। यही नहीं उनके बाप दादा की प्रॉपर्टी भी सरकार जब्त कर लेगी। सीएम योगी रविवार को राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के मैदान में विद्यार्थियों को स्मार्टफोन टैबलेट वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में पेपर लीक का मुद्दा गरमाया हुआ है। माना जा रहा है कि सीएम ने प्रदेश भर के युवाओं को आश्वस्त किया है। स्मार्टफोन टैबलेट वितरण कार्यक्रम में 1500 विद्यार्थियों को टैबलेट और 3000 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने 15 विद्यार्थियों को टैबलेट और 10 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन अपने हाथ से प्रदान किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad